Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमामि गंगे योजना के लिए नगर से लिया सहयोग

जौनपुर। मुंगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमामि गंगे योजना के लिए नगर से लिया सहयोग

जौनपुर (24फर.)। मुंगराबादशाहपुर नगर में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कस्बे में घर -घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे योजना नमामि गंगे के तहत सहयोग भी माना।
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा की सफाई को लेकर दुकानदारों से चंदा के रूप में सहयोग लिया। साथ में चल रहे भाजपा के प्रचार वाहन जिसमें भाजपा केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को टीवी के माध्यम से नगर में दिखाते चल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा परिवार भाजपा परिवार का नारा लगाते हुए आगे चल रहे थे। और सभी दुकानदारों को झंडा बिल्ला देकर फिर एक बार मोदी सरकार के लिए निवेदन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल व भाजपा नगर उपाध्यक्ष सूर्य लाल जयसवाल
संजय चौरसिया, प्रताप चंद मोदनवाल, धरम सिंह ,सभासद सौरभ जायसवाल, रवि भोज्यवाल, युवराज मोदनवाल, गोपाल जायसवाल, आदर्श गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!