Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भाजपानेत्री थाने के सामने लेटकर किया सड़क जाम, मारपीट पर पुलिस के नहीं पहुचने पर थी आक्रोशित

जौनपुर। भाजपानेत्री थाने के सामने लेटकर किया सड़क जाम, मारपीट पर पुलिस के नहीं पहुचने पर थी आक्रोशित

जौनपुर( 01मार्च)। खुटहन सम्मनपुर गांव निवासी व कथित भाजपा नेत्री ने शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियो के द्वारा मारने पीटने व घंटो कमरे मे बंद कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की सूचना के घंटो बाद पुलिस के मौके पर नहीं पहुचने से आक्रोशित नेत्री आधा दर्जन महिलाओ के साथ थाने के सामने सड़क पर लेटकर चक्का जाम कर दिया

फोटो- सड़क पर लेटी भाजपा नेत्री

जिससे शाहगंज प्रयागराज मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना पर पहुँचें क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव के समझाने बुझाने के बाद भी महिला आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गांव मे दबिश दे रही है।
खुटहन थाना के सम्मनपुर गांव निवासी सरिता तिवारी पत्नी बृजेश तिवारी अपने पति के साथ कानपुर रहती है। बताते है कि वहीं से वे भाजपा के नेताओ के साथ पार्टी मे काम करती है। उन्होने अपने पैतृक गांव मे एक मकान का निर्माण शुरू कराया है। जिसको लेकर महीनो से उनका पड़ोसियो से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वे अपनी बाउन्डरी के भीतर बैठी थी। तभी पड़ोसी युवक ने उनपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बगल मकान की छत से महिलाओं ने भी उन पर पत्थर फेके। जिससे बचने के लिए वह घर के कमरे मे भागी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि दबंग पड़ोसियो के द्वारा बाहर से भी दरवाजा बंद कर उन्हें धमकाया जाने लगा। महिलानेत्री ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस को फोन पर तुरंत दी गई। लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुँची। वहां पहुचने के बाद भी पुलिस दबंगो पर कोई कार्यवाही नही किया। उल्टे उन्ही से मिलकर बात करने लगे। सीओ अजय श्रीवास्तव का कहना है पुलिस पूरी तरह से पीड़ित के साथ न्याय के पक्ष मे है। सभी आरोपियो के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। उधर भाजपा नेत्री तीन महिला सहित आठ पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। वह जब तक आरोपितो की गिरफ्तारी नही होती, तब तक सड़क पर लेटी रहने का दावा कर रही थी। समझाते बुझाते दो घंटे बीत गये मुकदमा दर्ज करने के बाद भी महिला मान नही रही थी तब महिला दरोगा अपने महिला पुलिस के बल पर थाने उठा लाई और मेडिकल के लिये अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!